अयोध्या में दिल दहलाने वाला कांड- पत्नी की हत्या कर फरार हुआ युवक

  • हत्या के बाद आरोपी रात में ही फरार हो गया
  • शनिवार सुबह बड़े बेटे ने दी लोगों को सूचना
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए

अयोध्या। अयोध्या के बछड़ा सुलतानपुर गांव में एक झुग्गी में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की पत्नी और पांच साल के बेटे के खून से लथपथ शव मिले। आरोपी शहजान खंडकर रात में ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उसका बड़ा बेटा जब सुबह घर पहुंचा, तो उसे मां और भाई की लाश मिली। उसने तुरंत आसपास के लोगों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शहजान मूल रूप से असम के बरबटा जिले का निवासी है और अपने परिवार के साथ पिछले आठ महीने से अयोध्या में कबाड़ बीनने का काम करता था। शुक्रवार रात पत्नी नेशिया बेगम से विवाद के बाद उसने बांके से उसका गला काट दिया। वहीं पास में सो रहे बेटे सहादकर को जमीन पर पटककर मार डाला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं, इलाके के 21 झुग्गी परिवारों की पुलिस पड़ताल भी शुरू हो गई है, जिनमें कई के बांग्लादेशी मूल के होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Posts

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर डबल डेथ: प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर…

Continue reading
बाराबंकी में दिनदहाड़े शूटआउट, शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर माने जाने वाले शोएब किदवई उर्फ बॉबी (50) की गोली मारकर हत्या…

Continue reading