अंतरिक्ष से सकुशल लौटे शुभांशु शुक्ला- लखनऊ में परिवार ने मनाया जश्न

  • शुभांशु समेत चार एस्ट्रोनॉट की सकुशल वापसी
  • लखनऊ में माता-पिता ने देखी लाइव लैंडिंग
  • अनडॉकिंग से पहले की सैटेलाइट कॉल ने भावुक किया परिवार

लखनऊ। भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को Axiom Mission-4 के तहत 20 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए। शुभांशु की सुरक्षित वापसी पर लखनऊ स्थित सीएमएस स्कूल में उनके माता-पिता ने लाइव लैंडिंग देखी, और भावुक होकर तिरंगा लहराते हुए स्वागत किया

शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला की आंखों से उस वक्त आंसू छलक पड़े, जब उनका बेटा सुरक्षित पृथ्वी पर लौटा। मां ने बेटे की आवाज सुनते ही रोना शुरू कर दिया, जबकि पिता ने सुंदरकांड पाठ कर भगवान का धन्यवाद किया। माता-पिता ने बेटे की वापसी का केक काटकर जश्न भी मनाया।

सैटेलाइट कॉल से भावुक कर गया बेटा
अनडॉकिंग से कुछ घंटे पहले शुभांशु ने अपने माता-पिता को सैटेलाइट कॉल किया था। बहन शुचि मिश्रा के अनुसार, “उस कॉल में कोई सवाल नहीं था, बस मां रोती रही, और शुभांशु उन्हें सांत्वना देता रहा।”

परिवार ने इस वापसी को बेटे का “दूसरा जन्म” बताया। पिता बोले, “हमारे लिए वो जैसे किसी दूसरी दुनिया से वापस लौट आया है।”

नेताओं ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा – “वेलकम बैक टू अर्थ! आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है।”

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – “शुभांशु ने अंतरिक्ष को छूकर भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाई दी है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।”

Related Posts

सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading
17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों के…

Continue reading