हरैया गांव में मृदा परीक्षण व जैव उर्वरक अभियान आयोजित

60 किसानों को दी गई नई तकनीक की जानकारी, बायो डिकंपोजर का वितरण

 

अम्बेडकरनगर के बसखारी ब्लॉक के हरैया गांव में बृहस्पतिवार को मृदा परीक्षण अभियान और जैव उर्वरक अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 किसानों ने भाग लिया। इसमें उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मिट्टी की जांच पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर और एनपीके कंसोर्टिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उर्वरकों के उपयोग से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हो सकता है।

मृदा परीक्षण के फायदे समझाए गए

एसएफए हॉटस्पॉट से जुड़े अभय वर्मा ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच से सही उर्वरक का चयन आसान होता है और लागत भी कम होती है।

नमूना लेने की विधि सिखाई गई

इफको ई- बाजार बसखारी केंद्र प्रभारी आदित्य कुमार ने किसानों को मिट्टी का नमूना लेने का सही तरीका समझाया। साथ ही बायो डिकंपोजर के उपयोग और उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

किसानों को वितरित किया गया बायो डिकंपोजर

अभियान के तहत उपस्थित किसानों को बायो डिकंपोजर भी वितरित किया गया। इसका उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button