एसपी अम्बेडकरनगर ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

  • पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
  • भूमि एवं पारिवारिक विवादों पर गंभीरता से लिया संज्ञान
  • लंबित मामलों के निस्तारण के दिए समयबद्ध निर्देश

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, थाने में लंबित मामलों एवं अन्य शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा। एसपी ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी द्वारा की गई इस जनसुनवाई से फरियादियों में विश्वास की भावना देखी गई और लोगों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना की।

Back to top button