बीबीडी थाने पर सपा पार्षद ममता रावत का धरना

विधायक बेदी राम पर मुकदमा न दर्ज होने से नाराज़गी

समर्थकों ने लगाए “बेदी राम मुर्दाबाद” के नारे

पुलिस ने कार्रवाई के लिए मांगे 5 दिन, तब खत्म हुआ धरना

लखनऊ। सपा पार्षद ममता रावत ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ बीबीडी थाने पर धरना दिया। यह धरना सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर किया गया। पार्षद ने स्पष्ट कहा कि जब तक विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक वह थाने से नहीं हटेंगी।

धरने के दौरान समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने विधायक बेदी राम के खिलाफ नारेबाजी की और थाने पर टेंट लगाकर लंबे समय तक धरना देने की चेतावनी दी, जिससे थाना परिसर में गहमागहमी की स्थिति बन गई।

पुलिस ने मांगी कार्रवाई के लिए मोहलत

महिला पार्षद और समर्थकों के तीखे तेवर को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई के लिए पांच दिन का समय मांगा। इसके बाद पार्षद और उनके समर्थकों ने धरना समाप्त किया।

7 फरवरी को दी गई थी शिकायत

सपा पार्षद ममता रावत ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को बीबीडी थाने में सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी के विरोध में 8 फरवरी को वह समर्थकों के साथ थाने पहुंचीं।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *