अहिरौली थाना में एसपी ने ली समीक्षा बैठक, कटेहरी बाजार में किया पैदल गश्त

विवेचकों को दिए जांच निस्तारण के निर्देश

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना अहिरौली का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी विवेचकों की ओआर (ऑफिसियल रिव्यू) ली गई और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।एसपी प्राची सिंह ने कहा कि जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विवेचकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था और यातायात पर विशेष जोर

बैठक में एसपी ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर आने वाले मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।

कटेहरी बाजार में पैदल गश्त

निरीक्षण के बाद एसपी प्राची सिंह ने अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।गश्त के दौरान एसपी ने आमजन से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस की सक्रियता की जानकारी दी गई।

लोगों से संवाद कर दिया सुरक्षा का भरोसा

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मौजूदगी पर संतोष जताया।

अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button