- पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने 15 SI को दी नई तैनाती
- पुलिस लाइन से हटाकर विभिन्न थानों पर सौंपी गई जिम्मेदारी
- थानों में नई ऊर्जा और सुधार की उम्मीद
अंबेडकरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग में नवाचार लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को 15 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। ये सभी उपनिरीक्षक अब तक पुलिस लाइन में नियुक्त थे और अब इन्हें जिले के अलग-अलग थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक हीरालाल सरोज को अहिरौली थाना भेजा गया है, जबकि राजकुमार यादव को हंसवर, अशोक कुमार बाजपेयी को बेवाना तथा अनिल कुमार पांडेय को सम्मनपुर थाने पर तैनात किया गया है। इसी तरह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह व पवन कुमार चतुर्वेदी को राजेसुल्तानपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
शत्रुघ्न सिंह और विजय राम को मालीपुर थाना, दीपनारायण त्रिपाठी को जैतपुर, वीरेंद्र कुमार को टांडा थाने पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, फतेह बहादुर सिंह को अलीगंज, उपनिरीक्षक नय्यर को इब्राहिमपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा और दारा शंकर यादव को कटका थाने में तैनात किया गया है, जबकि जय प्रकाश यादव को जिले के मुख्यालय स्थित अकबरपुर थाना भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि स्थानीय कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
एसपी कार्यालय ने निर्देशित किया है कि सभी उपनिरीक्षक अपने-अपने थानों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सक्रियता से कार्य करें।








