लखनऊ में सपा महिला कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

  • लखनऊ में सपा महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन
  • हाथों में डफली-बैनर लेकर महिला अपराधों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • पुलिस पर अभद्रता और बल प्रयोग का भी लगाया आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में डफली, बैनर और नारों के साथ सपा कार्यकत्रियों ने महिला अपराधों को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं के हाथों में ‘बीजेपी नेताओं से बहन बचाओ, बेटी बचाओ #मैनपुरी अश्लील वीडियो’ जैसे संदेश लिखे बैनर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश महिला अपराध के मामलों में सबसे आगे है और सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।

महिला अपराधों पर सपा ने उठाए सवाल

सपा नेत्री समयून खान ने कहा, “महिला अपराधों में यूपी नंबर वन बन गया है। एनसीआरबी के आंकड़े भी यही कहते हैं। हर दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और अत्याचार की खबरें सामने आती हैं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक कोई सुरक्षित नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “मिजोरम में महिलाओं को नग्न करके सड़कों पर घुमाया गया और भाजपा नेताओं को कोई शर्म नहीं आती। ये लोग झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह करते हैं। यूपी में कानून-व्यवस्था केवल कागजों पर है।”

पुलिस से तीखी नोकझोंक, सादी वर्दी में भी महिला पुलिस की तैनाती

प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। लेकिन जब प्रदर्शनकारी महिलाएं पुलिस बेरिकेटिंग पार करने की कोशिश करने लगीं, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading