DDLJ की 30वीं वर्षगांठ पर खास तोहफा

  • हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक जीत: लंदन में लगेगा DDLJ का स्टैच्यू
  • 30 साल की विरासत का सम्मान, SRK-काजोल को मिला इंटरनेशनल रेकग्निशन
  • ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी DDLJ

मुंबई।  शाहरुख खान और काजोल की आइकोनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म लीसेस्टर स्क्वायर, लंदन में स्थापित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी, जिससे जुड़ा एक कांस्य स्टैच्यू यहां लगाया जाएगा।

यह प्रतिमा ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ मूवी ट्रेल में लगेगी, जिसमें अब तक हैरी पॉटर, मिस्टर बीन, बैटमैन, वंडर वूमन जैसे वैश्विक किरदारों की मूर्तियां शामिल हैं। इस पहल की घोषणा हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस ने की है। स्टैच्यू का अनावरण वसंत 2025 में किया जाएगा, 20 अक्टूबर 2025 को फिल्म के 30 साल पूरे होने से कुछ माह पहले।

लीसेस्टर स्क्वायर से रहा है फिल्म का गहरा नाता

DDLJ का एक लोकप्रिय सीन लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में फिल्माया गया था, जहां शाहरुख (राज) और काजोल (सिमरन) अलग-अलग सिनेमा हॉल्स के सामने दिखते हैं। इसी सीन को श्रद्धांजलि देने के लिए यह स्टैच्यू ओडियन सिनेमा के बाहर स्थापित किया जाएगा।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भी की थी तारीफ

DDLJ की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अपनी भारत यात्रा के दौरान इस फिल्म का उल्लेख किया था। अब यूके में इसी फिल्म पर आधारित एक नया संगीत शो ‘कम फॉल इन लव: द DDLJ म्यूजिकल’ 29 मई 2025 से मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में शुरू होगा।

यशराज फिल्म्स और आयोजकों ने जताई खुशी

हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस के डिप्टी सीईओ मार्क विलियम्स ने कहा, “DDLJ को हमारे मूवी ट्रेल में शामिल करना सम्मान की बात है। यह फिल्म लीसेस्टर स्क्वायर को स्क्रीन पर दिखाने वाली पहली फिल्म है।”

यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने कहा, “DDLJ को इस प्रतिष्ठित जगह पर स्थान मिलना गर्व की बात है। यह हिंदी सिनेमा और हमारे सितारों की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।”

इंटरनेशनल आइकॉन्स की लिस्ट में शाहरुख-काजोल

DDLJ के ज़रिए शाहरुख खान और काजोल अब उस लीगेसी का हिस्सा बन जाएंगे जिसमें शामिल हैं —
हैरी पॉटर, लॉरेल एंड हार्डी, मिस्टर बीन, सिंगिन इन द रेन के जीन केली, बैटमैन, वंडर वूमन, मैरी पॉपिंस और पैडिंगटन।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading