अमेरिकी : अमेरिकी एविएशन सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर बजट एयरलाइन Spirit Airlines ने अचानक अपने सभी ऑपरेशन्स बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने साफ किया कि वह अब अपने पूरे कारोबार को समेटने की प्रक्रिया में है यह फैसला उन लाखों यात्रियों के लिए बड़ा झटका है, जो सस्ती हवाई यात्रा के लिए इस एयरलाइन पर निर्भर थे।
आर्थिक संकट बना सबसे बड़ा कारण
जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन लंबे समय से वित्तीय संकट और भारी कर्ज के दबाव में थी। बढ़ती ईंधन कीमतों ने कंपनी के ऑपरेशन खर्च को तेजी से बढ़ाया, जिससे मुनाफा पूरी तरह खत्म हो गया।इसके अलावा, एयरलाइन का अल्ट्रा लो कॉस्ट मॉडल भी बदलती ग्राहक मांग के सामने कमजोर पड़ गया। अब यात्री सिर्फ सस्ती टिकट नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाएं भी चाहते हैं।
सरकारी मदद भी नहीं आई काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने संकट से उबरने के लिए अमेरिकी सरकार और कर्जदाताओं से बातचीत की थी। Donald Trump प्रशासन की ओर से करीब 500 मिलियन डॉलर के लोन का प्रस्ताव भी दिया गया था। हालांकि, इस डील में सरकार की हिस्सेदारी की शर्त और कर्जदाताओं के विरोध के चलते कोई सहमति नहीं बन सकी।
यात्रियों को चेतावनी
एयरलाइन ने अपने बयान में यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट न पहुंचें, क्योंकि अब कोई फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी।
कंपनी ने अपनी बुकिंग वेबसाइट बंद कर दी है और रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। कार्ड से भुगतान करने वाले यात्रियों के रिफंड की प्रक्रिया स्वतः शुरू की जाएगी।









