सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में उछाल

मुंबई। शुक्रवार, 27 जून को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 84,000 के पार कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 100 अंकों की तेजी के साथ 25,630 के स्तर पर पहुंचा

सेंसेक्स में टाटा स्टील और SBI के शेयर चमके

BSE के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त दर्ज की गई। टाटा स्टील, एलएंडटी, SBI और NTPC के शेयरों में करीब 1.3% की तेजी रही। हालांकि, HDFC, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई।

निफ्टी में 50 में से 38 शेयर हरे निशान पर

NSE के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। मेटल और सरकारी बैंकिंग इंडेक्स में 1% की उछाल देखी गई, जबकि ऑटो, IT, मीडिया और फार्मा सेक्टर में भी 0.50% तक की तेजी दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट्स का मिला-जुला रुख

  • जापान का निक्केई 1.59% बढ़कर 40,215 पर

  • कोरिया का कोस्पी 0.85% की गिरावट के साथ 3,053 पर

  • हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) फ्लैट 24,327 पर

  • शंघाई कंपोजिट (चीन) 0.21% गिरकर 3,441 पर

  • डाउ जोन्स (US) 0.94% गिरकर 43,387 पर बंद

  • नैस्डैक 0.97% चढ़कर 20,168 पर बंद

  • S&P 500 0.80% की तेजी के साथ 6,141 पर

विदेशी निवेशकों ने ₹12,594 करोड़ की जबरदस्त खरीदारी की

26 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹12,594.38 करोड़ के शेयर्स खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹195.23 करोड़ के शेयर बेचे।

  • जून में FIIs की कुल खरीदारी: ₹6,923.46 करोड़

  • DIIs की खरीदारी: ₹69,765.40 करोड़

  • मई में FIIs ने ₹11,773.25 करोड़ और DIIs ने ₹67,642.34 करोड़ की खरीदारी की थी।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO खुला

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज, 27 जून से ओपन हुआ है। निवेशक इस इश्यू में 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं

  • कंपनी के शेयर 3 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

  • कंपनी क्रॉप प्रोटेक्शन, बायोलॉजिकल और प्लांट न्यूट्रिएंट्स जैसे उत्पाद बनाती है।

गुरुवार को 1,000 अंक उछलकर बंद हुआ था बाजार

26 जून को सेंसेक्स 1,000 अंक उछलकर 83,755 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 304 अंकों की तेजी रही और यह 25,549 पर बंद हुआ।

  • सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बढ़त

  • मेटल, फाइनेंशियल और एनर्जी सेक्टर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी

  • ऑटो और IT सेक्टर पर रहा दबाव

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading