श्री शनिदेव मंदिर में चोरी- चांदी का मुकुट और दानपेटी की नकदी उड़ाई

  • श्री साई विहार कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में चोरी
  • चोर ले गए हनुमान जी का चांदी का मुकुट और दानपेटी की नकदी
  • सुबह पुजारी के पहुंचने पर घटना का पता चला

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहरा स्थित श्री साई विहार कॉलोनी में बने श्री शनिदेव मंदिर हनुमंत धाम में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट और दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है। चोरी की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

मंदिर का पिछला गेट तोड़कर घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी निर्मल अलखनिया रोज की तरह सुबह 4:30 बजे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि पिछला गेट टूटा हुआ है। जैसे ही वह अंदर गए तो देखा कि दानपेटी खुली पड़ी थी और भगवान हनुमान जी के सिर से चांदी का मुकुट भी गायब था।

पुलिस को तत्काल दी गई सूचना

पुजारी निर्मल ने तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मंदिर परिसर की छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे चोरों की पहचान हो सके।

कॉलोनीवासियों में नाराजगी

चोरी की घटना को लेकर कॉलोनीवासियों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी का प्रयास हो चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। अब लोगों ने मंदिर की सुरक्षा के लिए गार्ड और बेहतर निगरानी की मांग उठाई है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading