लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

हैदरी टास्क फोर्स ने बड़ा इमामबाड़ा में जताया आक्रोश

प्रदर्शनकारियों ने पाक झंडे पर चलकर और पुतला फूंककर किया विरोध

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग की

लखनऊ। पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हो रहे हमलों के विरोध में रविवार को लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। हैदरी टास्क फोर्स के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इमामबाड़ा के गेट पर पाकिस्तान का झंडा रखा, जिस पर जूते-चप्पल पहनकर लोग गुजरे। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान “पाकिस्तान 100 प्रतिशत आतंकी मुल्क है” जैसे नारे भी लगाए गए।

पाकिस्तान में शिया समुदाय पर लगातार हमले: अली जैदी

इस मौके पर उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने पाकिस्तान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान में शिया समुदाय पर यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की जान गई है।

अली जैदी ने कहा,

“हम लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। पहले पाराचीनार और अब इस्लामाबाद में हमला हुआ। मासूम बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोज मारे जा रहे हैं। नाम पूछकर हत्या की जा रही है।”

पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खासकर शिया समुदाय की सुरक्षा पूरी तरह नाकाम हो चुकी है और वहां खुलेआम हिंसा हो रही है।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *