लखनऊ में तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी- 14 मई से हीटवेव का अलर्ट

  • लखनऊ में तेज धूप, लोगों को गर्मी से राहत नहीं
  • तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना
  • 14 मई से प्रदेश में हीटवेव चलने का अनुमान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी और उमस के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिन में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं, लेकिन राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में 14 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मानसून का इंतजार, जून में उत्तर प्रदेश में दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई के आसपास मानसून दक्षिणी अंडमान सागर पहुंचेगा। इसके बाद 27 मई से 1 जून के बीच केरल में मानसून के आगमन की संभावना है। वहां से धीरे-धीरे मानसून उत्तर की ओर बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश में सबसे पहले 18 जून को मानसून गोरखपुर पहुंचेगा। इसके बाद 23 जून तक लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में मानसून की दस्तक होने की उम्मीद है। वहीं, झांसी और बरेली में 24 जून, मैनपुरी में 25 जून, और आगरा व बिजनौर में 27 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading