सुप्रीम कोर्ट ने पोर्न वीडियो बैन याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पोर्न वीडियो बैन याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

नेपाल में Gen-Z प्रदर्शन का हवाला, अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद

याचिका में राष्ट्रीय नीति और बच्चों तक अश्लील कंटेंट न पहुँचने की मांग

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पोर्न वीडियोज पर बैन लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस दौरान सितंबर में नेपाल में हुए Gen-Z प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि सोशल मीडिया एप्स पर बैन लगाने के बाद क्या परिणाम हुए, इसे ध्यान में रखा जाए।

चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि याचिका पर चार हफ्ते बाद सुनवाई होगी। ध्यान रहे कि अगली सुनवाई से पहले 23 नवंबर को जस्टिस गवई रिटायर हो रहे हैं

याचिका में केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया था कि अश्लील कंटेंट (पोर्नोग्राफी) पर राष्ट्रीय स्तर की नीति बनाई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि यह बच्चों तक न पहुंचे। याचिकाकर्ता ने पब्लिक प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियोज को हटाने की भी मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button