जनपद विकास की समीक्षा बैठक में छलका समर्पण और संकल्प

  • कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की त्रिस्तरीय समीक्षा बैठक
  • विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी नेहा जैन ने की अध्यक्षता
  • जल जीवन मिशन की 571 योजनाओं में 98% लक्ष्य पूरा

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद विकास की त्रिस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग तथा जनपद की नोडल अधिकारी नेहा जैन ने की। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन, गोवंश आश्रय स्थल तथा 50 लाख रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 571 योजनाएं संचालित हैं, जिनमें 1573 राजस्व गांव सम्मिलित हैं। अब तक 310459 घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं जो कि कुल लक्ष्य का 98.07% है। 881 गांवों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है जबकि शेष योजनाओं में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। जनजागरूकता के लिए 2604 महिला बैठकें, 2612 सामूहिक बैठकें, 9594 बाल गतिविधियाँ, तथा प्रत्येक गांव में जल सखी एवं कारीगरों को प्रशिक्षित कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

नोडल अधिकारी ने गोशालाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में कुल 37 आश्रय स्थल संचालित हैं जिनमें कुल 5012 गोवंश संरक्षित हैं। इनमें 29 अस्थायी स्थल, 4 बृहद संरक्षण केंद्र और 4 शहरी निकाय केंद्र शामिल हैं। निर्माणाधीन केंद्रों की भी समीक्षा की गई और निर्देश दिया गया कि बीमार पशुओं के लिए पृथक स्थान निर्धारित किया जाए। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि सभी गोशालाओं में सीसीटीवी लगाए गए हैं और लू से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।

 

 

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading