लखनऊ में 13 वर्षीय लड़के की संदिग्ध मौत

  • लखनऊ के इंदिरानगर में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत
  • फ्री फायर गेम खेलते-खेलते बेसुध मिला विवेक कश्यप
  • बहन ने सोया समझकर फोन चार्जिंग पर लगाया

लखनऊ। इंदिरानगर थाना क्षेत्र के परमेश्वर एन्क्लेव कॉलोनी, शिवाजीपुरम में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लड़का लगातार मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। कुछ देर बाद जब उसकी बहन कमरे में पहुंची तो वह बिस्तर पर बेहोश पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ्री फायर गेम खेलते-खेलते मिला बेसुध

मृतक की पहचान विवेक कश्यप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विवेक तकरोही स्थित एक परचून की दुकान पर काम करता था। बुधवार को वह काम पर नहीं गया था और सुबह से ही मोबाइल गेम खेलने में व्यस्त था। दोपहर के वक्त उसकी बहन अंजू घर के काम में व्यस्त थी। जब वह कमरे में लौटी तो विवेक चादर ओढ़े बिस्तर पर पड़ा था और मोबाइल में फ्री फायर गेम चल रहा था।

चार्जिंग में लगाया फोन, फिर हुआ हादसा

बहन को लगा कि विवेक सो गया है, इसलिए उसने गेम बंद कर फोन को चार्जिंग में लगा दिया और उसे चादर ओढ़ा दी। कुछ घंटे बाद जब दूसरी बहन चांदनी ने उसे खाने के लिए उठाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार गुस्सैल था विवेक

बहन चांदनी ने बताया कि विवेक अक्सर फ्री फायर गेम खेलने में इतना खो जाता था कि किसी की बात सुनता नहीं था। अगर कोई टोकता, तो वह गुस्सा करने लगता और सामान फेंक देता था।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading