तमिलनाडु : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। M K Stalin अपने पारंपरिक गढ़ कोलाथुर सीट पर पीछे चल रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
छह राउंड की मतगणना के बाद Vijay (actor) की पार्टी के उम्मीदवार वीएस बाबू बढ़त बनाए हुए हैं। बाबू को 45 हजार से अधिक वोट मिले हैं, जबकि स्टालिन करीब 8 हजार वोटों से पीछे हैं।
TVK की लहर से बदला समीकरण
तमिलगा वेट्री कजगम यानी Tamilaga Vettri Kazhagam इस चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। पार्टी राज्य की 234 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शुरुआती रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चेन्नई की कई अहम सीटों पर भी TVK की बढ़त ने DMK और AIADMK दोनों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
बड़े नेताओं की स्थिति
इस बीच Udhayanidhi Stalin चेपौक तिरुवल्लिकेनी सीट से आगे चल रहे हैं और उन्होंने शुरुआती पिछड़ने के बाद बढ़त बना ली है। वहीं विजय खुद पेरंबूर और तिरुची ईस्ट सीटों से आगे चल रहे हैं, जिससे उनकी पार्टी का प्रभाव और मजबूत होता दिख रहा है। इन रुझानों से साफ है कि तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।









