तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी ‘जना नायकन

  • ‘जना नायकन’ होगी विजय की आखिरी फिल्म
  • विजय की पार्टी TVK चुनाव की तैयारी में
  • 1984 में बतौर बाल कलाकार की थी शुरुआत

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की अगली फिल्म ‘जना नायकन’ को उनका आखिरी सिनेमा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस फिल्म के बाद विजय पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। यदि पार्टी को अच्छी सफलता मिलती है, तो विजय अभिनय को पूरी तरह छोड़कर राजनीतिक करियर में कदम जमा सकते हैं।

1984 में बाल कलाकार के रूप में की थी शुरुआत

थलापति विजय ने 1984 में ‘वेट्री’ नामक फिल्म से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने निर्देशित किया था। इसके बाद 1992 में फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया।

 बीते एक दशक से विजय की हर फिल्म हिट

विजय की 2015 के बाद से कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई‘पुली’ (2015) के बाद से ‘बीस्ट’ (2022), ‘वारिसु’ (2023) और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (2024) को भले ही समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों ने बेहतरीन कमाई की।

पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, लेकिन एक्टिंग का जुनून था

विजय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे पढ़ाई में अच्छे नहीं थे और जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे। उन्होंने बार-बार अपने पिता से फिल्मों में करियर बनाने की बात की, लेकिन पिता राजी नहीं हुए। नाराज होकर वे उधयम थिएटर चले गए थे और एक चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें ढूंढा न जाए। हालांकि उनके पिता को पता चल गया और वे उन्हें थिएटर से लेकर आए।

 डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता

विजय के पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने। इसके पीछे की वजह थी विजय की छोटी बहन की मौत। वह सिर्फ दो साल की उम्र में ब्लड कैंसर से चल बसी थी। उस समय विजय की उम्र सिर्फ दस साल थी। इसी गहरे दुख ने पिता को यह इच्छा दी कि बेटा लोगों की सेवा करने वाला प्रोफेशन अपनाए।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading