टप्पेबाजों ने एटीएम बदलकर उड़ाए 1.80 लाख- बातों में उलझाकर की वारदात

  • एटीएम में मदद के बहाने दो युवक पहुंचे
  • बातों में उलझाकर बदल दिया एटीएम कार्ड
  • खाते से रातभर में उड़ाए 1.80 लाख रुपए

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात इंडसइंड बैंक के एटीएम बूथ में उस वक्त हुई जब पीड़ित युवक पैसे निकालने में दिक्कत महसूस कर रहा था। इसी बीच दो अज्ञात युवक मदद के बहाने आए और चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर चलते बने।

एटीएम से पैसे निकालते समय की ठगी

खदरा मदेयगंज निवासी साबिर बुधवार रात लगभग 9:30 बजे शिया डिग्री कॉलेज के पास स्थित इंडसइंड बैंक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने पहले 20 हजार रुपए निकाले और फिर दोबारा 20 हजार निकालने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी दिक्कत आने लगी।

बातों में उलझाकर बदला कार्ड

इसी दौरान एक युवक एटीएम बूथ में दाखिल हुआ और मदद की पेशकश की। फिर दूसरा युवक भी अंदर आ गया। दोनों ने बातों में उलझाकर साबिर का असली एटीएम कार्ड बदलकर नकली कार्ड थमा दिया और वहां से चुपचाप निकल गए।

सुबह मिली धोखाधड़ी की जानकारी

अगली सुबह जब साबिर उठे तो मोबाइल पर 1.80 लाख रुपए कटने के मैसेज मिले। उन्होंने तुरंत बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि रात में 80 हजार और सुबह के समय एक लाख रुपए निकाले गए थे। जब उन्होंने एटीएम कार्ड देखा तो उस पर सुशील प्रसाद नाम लिखा हुआ था।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

इंस्पेक्टर मदेयगंज के अनुसार, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टप्पेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें-रात में भी एक्टिव मोड पर होंगे यूपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading