शिक्षक ध्यामकेतु को रॉल्स रॉयस कार में गाजेबाजे के साथ भव्य विदाई

अंबेडकरनगर के राजेसुलतानपुर स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक ध्यामकेतु का अवकाश ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और सहकर्मियों ने उन्हें रॉल्स रॉयस कार में सजाकर गाजेबाजे के साथ भव्य विदाई दी।

विदाई समारोह की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक कक्ष में हुई। रिटायर्ड शिक्षक को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम, स्मृतिचिह्न, श्री रामचरितमानस, रुद्राक्ष माला और सदाशिव शंकर की प्रतिमा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. उदयराज मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह ने शिक्षक को सम्मानित किया। शिक्षक राजेश मिश्र, प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार और अन्य शिक्षकों ने अपने संबोधन में ध्यामकेतु की सेवाओं और योगदान की सराहना की।

भले ही भगवान महावीर की जयंती का दिन था, लेकिन विद्यालय ने विशेष रूप से शिक्षक की विदाई के लिए पूरी व्यवस्था की। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया। समारोह का समापन प्रीतिभोज से हुआ। इसके बाद विद्यालय परिवार ने रिटायर्ड शिक्षक को उनके निवास तक पहुंचाकर सम्मानपूर्वक विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button