लखनऊ एयरपोर्ट पर रियाद से आए यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को रियाद से लखनऊ आने वाले यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाई 333 सुबह 9 बजे रवाना होकर दोपहर 11:40 बजे लखनऊ पहुंची। विमान से उतरने के कुछ ही समय बाद दोपहर लगभग 12:10 बजे टर्मिनल बिल्डिंग में मोहम्मद समीर खान की नाक से तेज खून बहने लगा।

सीआईएसएफ जवानों ने तुरंत एयरपोर्ट मेडिकल सेंटर को सूचना दी। मेडिकल टीम ने स्थिति गंभीर पाते हुए उन्हें लोकबंधु अस्पताल रेफर किया। एम्बुलेंस से मोहम्मद समीर खान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है। उनके रिश्तेदार भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button