बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप लूटने वाली महिला हिंदू निकली

अयोध्या: शहर में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला पायल (25) और उसके बॉयफ्रेंड राहुल (27) को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वारदात के समय राहुल दुकान से थोड़ी दूर बाइक पर खड़ा था। पायल ने नकली पिस्टल दिखाकर दुकान से 3.6 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार और चेन लूट ली और राहुल के पास भाग गई। दोनों बाइक से फरार हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, पायल पिछले साल 5 अप्रैल को शादीशुदा हुई है और वर्तमान में 4 महीने की गर्भवती है। वह पति के साथ पंजाब में रह रही थी और 16 अप्रैल को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए मायके अयोध्या आई थी।

पायल के पिता राम नवल ने बताया कि गुरुवार को पायल घर से ताबीज बनवाने का बहाना बनाकर निकली थी और उसने ऐसा करने का कारण समझ में नहीं आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button