जिलाधिकारी ने निवेश, कृषि और रोजगार सृजन पर किया विस्तृत समीक्षा

अम्बेडकरनगर। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए अम्बेडकरनगर में जनपद की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन से जुड़े ठोस प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई।

कृषि क्षेत्र में उन्नति और वैल्यू एडिशन पर जोर

जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि कृषकों को आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाई जाए। कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर वैल्यू एडिशन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत धान, गन्ना और अन्य कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण से स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button