सदरपुर से देशभर में गूंजी सफलता की गूंज

जेईई एडवांस में आस्था पटेल ने हासिल की 286वीं ऑल इंडिया रैंक

अम्बेडकरनगर। जेईई एडवांस 2026 के परिणाम में जिले की बेटी आस्था पटेल ने शानदार सफलता हासिल कर अम्बेडकरनगर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सदरपुर गांव निवासी आस्था ने 286वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर देशभर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के बीच अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। परिणाम घोषित होने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने आस्था की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस ने दिलाई बड़ी सफलता

आस्था पटेल, अमरनाथ वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, सुनियोजित तैयारी और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। जेईई एडवांस देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है, जिसमें हर वर्ष लाखों छात्र बेहतर रैंक के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

अपनी सफलता पर आस्था ने माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रही।

जिले के युवाओं के लिए बनीं प्रेरक उपलब्धि

आस्था की सफलता को जिले की शिक्षा जगत की बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया जा रहा है।
जेईई एडवांस में 286वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आस्था पटेल ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अम्बेडकरनगर को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button