रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला लुक होगा वेव्स समिट 2025 में प्रदर्शित

  • रामायण’ का पहला लुक वेव्स समिट में
  • रणबीर कपूर होंगे भगवान राम
  • साई पल्लवी निभाएंगी सीता का रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रमुख किरदारों के रूप में रणबीर कपूर और साई पल्लवी को देखा जाएगा। रणबीर कपूर जहां भगवान राम का किरदार निभाएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और अब एक नई खबर आई है कि रामायण का पहला लुक 2025 के वेव्स समिट में दर्शकों को देखने को मिलेगा।

फिल्म का पहला लुक वेव्स समिट 2025 में होगा प्रदर्शित

निर्माताओं ने घोषणा की है कि रामायण के पहले लुक को विशेष रूप से 2025 के वेव्स समिट में दिखाया जाएगा। वेव्स समिट एक प्रमुख वैश्विक मंच है, जो मनोरंजन उद्योग से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को एक मंच पर लाता है। इस समिट का आयोजन 1 से 4 मई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा, जहां दुनियाभर के मनोरंजन उद्योग के प्रमुख लोग और अभिनेता भाग लेंगे। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में, कुणाल कपूर होंगे इंद्र देव

फिल्म में रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभाएंगे। इसके अलावा, फिल्म में भगवान इंद्र का महत्वपूर्ण किरदार भी होगा, जिसके लिए मेकर्स ने कुणाल कपूर को फाइनल किया है। फिल्म में रावण और भगवान इंद्र के बीच की टक्कर एक अहम मोड़ साबित हो सकती है, जो दर्शकों के लिए दिलचस्प रहेगा।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading