कनाडा से आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। सदियों पहले काशी से गायब हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर कनाडा सरकार ने वापस भेजी और रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंची मूर्ति का भव्य स्वागत किया गया ।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी में इस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे ।

मूर्ति अयोध्या से चलकर सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ होते हुए आज जिले की सीमा मुंगराबादशाहपुर के दौलतिया मंदिर पर पहुंची, जहां पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य प्रसाशनिक अधिकारियों ने शाम को मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को 111 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार व फूल वर्षा के बीच प्राप्त किया।


उसके बाद मछलीशहर में पुष्प वर्षा स्वागत के पश्चात जौनपुर शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा पर भारत विकास परिषद व गंगा समग्र मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा का ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच भव्य स्वागत हुआ फिर कोतवाली चौराहा पर 111 ब्राह्मणों मंत्रोच्चार कर मूर्ति का स्वागत किया गया। इसके उपरांत चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए वाहन से सिरकोनी बाजार , जलालपुर चौराहा पर स्वागत के उपरांत वाराणसी सीमा पर देवी के वाहन को काशी के श्रद्धालुओं को सौंप दिया गया ।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *