ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: भटके नाबालिग को परिजनों से मिलाया

जलालपुर पुलिस की तत्परता आई काम

अम्बेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के छाछू मोहल्ला में गुरुवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला। बालक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना जलालपुर पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर आवश्यक देखभाल और सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

पुलिस के अनुसार, बालक को थाना लाकर भोजन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गईं। इसके बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक के परिजनों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की गई।

सोशल मीडिया और तकनीकी माध्यमों की मदद से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय प्रयास किए।

बाल कल्याण अधिकारी महिला उपनिरीक्षक ममता यादव और पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सी-प्लान, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से बालक की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी जुटाई।

पहचान के बाद सकुशल सौंपा गया बालक

पुलिस टीम के प्रयासों से बालक के परिजनों का पता चलने के बाद उन्हें थाना बुलाया गया। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत नाबालिग बालक को नियमानुसार सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: भटके नाबालिग को परिजनों से मिलाया, जलालपुर पुलिस की तत्परता आई काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button