चिनहट में अधिवक्ता के घर चोरी

नकदी और जेवर समेत लाखों का माल पार

लखनऊ। Lucknow के चिनहट इलाके में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। Chinhat स्थित राय इन्क्लेव (धांवा) में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर से बदमाश करीब 2 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।


शादी में गया था परिवार, घर मिला खाली

पीड़ित सुरेश कुमार यादव, जो हाईकोर्ट लखनऊ में अधिवक्ता हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 3 मई को परिवार के साथ बाराबंकी जिले के अपने पैतृक गांव शादी समारोह में गए थे।
4 मई की रात करीब 10 बजे लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।


कैश के साथ कीमती जेवरात भी ले गए चोर

चोरों ने अलमारी को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान में शामिल हैं:

  • करीब 2 लाख रुपये नकद
  • सोने की अंगूठी, चेन, मांगटीका, झुमकी, बाला, कुंडल
  • चांदी की करधनी, पायल, बिछिया और सिक्के

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Police हरकत में आई। चिनहट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button