चोरी का प्रयास, ताला तोड़ा पर हाथ खाली

  • कटका थाना क्षेत्र में चोरी की कोशिश नाकाम
  • पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर में घुसे चोर, छत के रास्ते पहुंचा कमरा
  • अलमारी का लाकर तोड़ा, लेकिन हाथ खाली रहा

अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के सैदपुर भियांव में चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सूर्य नारायण शुक्ला के मकान में घुसे चोरों ने छत के रास्ते कमरे तक पहुंचकर चैनल गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के लाकर को भी खंगाला।पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि नीचे कमरे में उनका परिवार सो रहा था, जबकि ऊपर के कमरे में अलमारी रखी थी। चोरों ने काफी मशक्कत के बाद लाकर तोड़ लिया, मगर उसमें कुछ न मिलने पर खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इस वजह से परिवार को आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि चोरी की इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए सर्विलांस, स्वाट और जलालपुर- कटका पुलिस टीम मिलकर काम कर रही है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading