दो दोस्तों की मौत से वाजिदपुर व सम्मनपुर में मातम

अंबेडकर नगर। तमसा नदी पुल के पास सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने वाजिदपुर और सम्मनपुर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक आकाश लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

वसूली से लौटते समय ट्रैक्टर–ट्रॉली ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी हरिओम गौतम बैग निर्माण का कार्य करते हैं। उनका पुत्र आकाश भी इसी काम में सहयोग करता था। गांव का ही मयंक कुछ समय से इनके साथ वसूली आदि कार्यों में जुड़ा हुआ था। सोमवार को आकाश और मयंक बकाया वसूली के लिए बरियावन क्षेत्र में गए थे। देर शाम वापस लौटते समय सुल्तानगढ़ पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर–ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

तस्वीरें बेहद भयावह थीं। तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। जबकि तन्मय को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button