परिवार में मचा कोहराम- मां-बाप और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल

  • सरावां गांव में सुबह हुआ हादसा
  • 18 वर्षीय मनीष को ट्रक ने कुचला
  • आम के बाग में मजदूरी करने जा रहा था युवक

लखनऊ । मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सरावां गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है, जो सुबह आम के बाग में मजदूरी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।

मौके से भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे करीब 13 किलोमीटर दूर रहीमाबाद थाना क्षेत्र से ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया।

परिवार में मचा कोहराम
मनीष की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में माता सीमा, पिता संजय, भाई विशाल और साहिल तथा एक बहन हैं। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading