लखनऊ में चोरों ने रेलवे ट्रैक पर छोड़ा लोहे का स्ट्रक्चर, ट्रेन टकराई

लखनऊ। गोमतीनगर में रविवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चोरों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का होर्डिंग स्ट्रक्चर छोड़ दिया और वहां से भाग निकले। उसी दौरान डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन उस स्ट्रक्चर से टकरा गई। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद रेलवे एक्ट के तहत गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि विनीत खंड की सब्जी मंडी पुल के नीचे दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जनार्दन (19) पुत्र रामबालक सैनी और जंगबहादुर पांडेय (24) पुत्र शंकर पांडेय के रूप में हुई। दोनों गोमतीनगर के खरगापुर इलाके के रहने वाले हैं।

ट्रेन आते ही पटरी पर छोड़कर भाग गए थे चोर
पूछताछ के दौरान पहले दोनों युवक पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने कबूल किया कि शहीद पथ किनारे से उन्होंने एक होर्डिंग स्ट्रक्चर और लोहे की पीली सीढ़ी चुराई थी। जब वे उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे, उसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की आवाज सुनाई दी। डर के मारे वे स्ट्रक्चर पटरी पर ही छोड़कर भाग गए।

ट्रेन रुक गई, मौके पर पहुंचे अधिकारी
कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि ट्रेन रुकी हुई थी और रेलवे व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। ऐसे में वे चोरी किया गया स्ट्रक्चर उठाकर ले जाने में नाकाम रहे। बाद में उन्होंने चुराई गई सीढ़ी को झाड़ियों में छिपा दिया था।

एक आरोपी अभी भी फरार
पुलिस के मुताबिक इस चोरी में तीसरा आरोपी राज बाबू भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading