तीन घंटे की बारिश ने आगरा को किया जलमग्न, सड़कों पर तैरने लगीं गाड़ियां

  • आगरा में गुरुवार दोपहर तेज बारिश
  • नाले उफने, सड़कों पर जलभराव
  • शाहगंज, पंचकुइयां, बेलनगंज समेत कई इलाके प्रभावित

आगरा। गुरुवार दोपहर आगरा में हुई महज 3 घंटे की बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे यातायात से लेकर आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहन रेंगते नजर आए और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर सड़कों और मकानों में घुस गया। एमजी रोड, शाहगंज, पंचकुइयां, रामनगर पुलिया, अवधपुरी, बेलनगंज, संजय पैलेस और लोहा मंडी जैसे इलाकों की हालत सबसे खराब रही। लोग घरों में कैद होकर रह गए, जबकि दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम की निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। कई जगह नालियां पूरी तरह चोक हो गई थीं, जिससे पानी निकलने का रास्ता ही नहीं रहा। मानस नगर और शंकरगढ़ पुलिया क्षेत्र में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और दुकानदार – सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading