लखनऊ में तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

  • मुंबई से लखनऊ आए दवा व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत
  • हाईकोर्ट में कार्यरत कर्मी का शव सड़क किनारे मिला
  • तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रविवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। गोसाईगंज में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में बैठी सात महीने की बेटी घायल हो गई। वहीं, मुंबई से लखनऊ आए एक दवा व्यापारी और हाईकोर्ट की लाइब्रेरी में काम करने वाले व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

बाइक से गिरकर महिला की मौत, मासूम बेटी घायल

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा कला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बल्दीखेड़ा निवासी शशांक वर्मा अपनी पत्नी संध्या (22) और सात महीने की बेटी के साथ बाराबंकी के बांदीपुर स्थित ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में महुरा कला के पास संध्या को अचानक चक्कर आया और वह बाइक से गिर गई। उसकी गोद में बैठी बच्ची भी गिर गई।

संध्या के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मुंबई से आए दवा कारोबारी की तबीयत बिगड़ने से मौत

जानकीपुरम इलाके में शुक्रवार को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित एक मकान में रह रहे 58 वर्षीय अतुल किचलू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई शिव मोहन किचलू के अनुसार, अतुल मुंबई में दवा व्यापारी थे और एक महीने पहले लखनऊ आए थे। वे तलाक के बाद लखनऊ में अपने एक दोस्त के घर रुके हुए थे। मौत को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

सड़क किनारे मिला हाईकोर्ट कर्मचारी का शव

वहीं, शुक्रवार को कृष्णानगर थाना क्षेत्र के श्रृंगार नगर इलाके में सड़क किनारे 55 वर्षीय संजय त्रिपाठी का शव मिला। वह हाईकोर्ट की लाइब्रेरी में निजी तौर पर काम करते थे।

परिवार के मुताबिक, संजय शुक्रवार को किसी काम से निकले थे और घर से कुछ ही दूरी पर बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय अपने पीछे पत्नी निशा त्रिपाठी और दो बेटियां छोड़ गए हैं।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading