मेरठ में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस ने यहां बताया कि पोलो कार में सवार तीन युवक दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंकरखेड़ा क्षेत्र में खिरवा चौराहे के पास भाेर करीब तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब एक राहगीर को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी सड़क की साइड रेलिंग में जा घुसी।

इस हादसे में कार के पड़खच्चे उड़ गये और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है, फिलहाल यह पता लग पाया है कि तीनों युवक दिल्ली से हरिद्वार के लिये रवाना हुए थे।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *