रोड दुर्घटना में घायल टोलकर्मी का इलाज के दौरान मौत

जलालपुर(अंबेडकरनगर)। कटका के रतना गरखोल निवासी भीमसेन उम्र 26 वर्ष बीते 8 माह से सुल्तानपुर चांदा स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। जानकारी के अनुसार 23  अगस्त को सड़क दुर्घटना में कमी रूप से घायल हो गया। स्थानीय सहयोगियों ने लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर 29 अगस्त की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता बंसराज ने बताया कि पत्नी का 7 साल पहले निधन हो चुका है। मेरे तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र लुधियाना शहर में रहता है। सबसे छोटे पुत्र का बीमारी के वजह से 15 साल पहले मौत हो गई। और अब सड़क दुर्घटना में भीमसेन की मौत हो गई। परिजनों ने बंदीपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया।

कटका थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक हमारे थाने क्षेत्र का था लेकिन घटना सुल्तानपुर जिले की है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading