लखनऊ में पुलिस भर्ती समारोह के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

  • शनिवार शाम 4 बजे से रविवार तक रहेगा डायवर्जन
  • डिफेंस एक्सपो मैदान के आसपास 20 मार्गों पर लागू
  • आम वाहन, बस, कॉमर्शियल ट्रैफिक को समारोह स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं

लखनऊ। यूपी पुलिस में चयनित 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 20 मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह डायवर्जन शनिवार शाम 4 बजे से लेकर रविवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का सामान्य, कॉमर्शियल या बस यातायात नहीं जा सकेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र यह व्यवस्था की गई है।

डायवर्जन लागू रहने वाले मुख्य मार्ग

  • अमौसी एयरपोर्ट: वीआईपी मोड़ से वाहन एयरपोर्ट के अंदर नहीं जा सकेंगे। उन्हें अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बाएं होकर भेजा जाएगा।

  • सेक्टर-7सी वृंदावन: रेलवे अंडर पास से शहीद पथ, मामा तिराहा, ज्ञान सरोवर, सेक्टर-15 की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • सेक्टर-8 से सेक्टर-15: शहीद पथ अंडरपास से कार्यक्रम स्थल की ओर जाना वर्जित, वैकल्पिक मार्ग उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग।

  • सेक्टर-9 (मामा तिराहा): सेक्टर-10 की ओर मार्ग बंद।

  • सेक्टर-11 से सेक्टर-15: ऐलिड अपार्टमेंट डिजर्व तिराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल व सेक्टर-16 बड़ी पानी की टंकी मार्ग प्रतिबंधित।

  • सेक्टर-13 और 14: नहर पुल चौराहों से सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित।

  • सेक्टर-10 उतरेठिया: स्टेशन रोड तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर मार्ग बंद।

  • सेक्टर-11: बड़ी पानी की टंकी से नहर पुल चौराहा की ओर ट्रैफिक बंद।

  • कल्ली पश्चिम: पुलिस लाइन्स तिराहा से ट्रांजिट हॉस्टल व सेक्टर-18/15 की ओर डायवर्जन।

  • कालिंदी पार्क मोड़: सेक्टर-12 की ओर प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग पीजीआई।

  • उतरेठिया अंडरपास से पीजीआई तिराहा: ट्रैफिक बंद, वैकल्पिक रास्ता अंबेडकर यूनिवर्सिटी अंडरपास से ओमेक्स सिटी मोड़।

  • बंगलाबाजार से तेलीबाग: डायवर्जन के तहत वैकल्पिक मार्ग पासी किला, किसान पथ अंडरपास से।

  • तेलीबाग से उतरेठिया: यातायात पासी किला होते हुए मोहनलालगंज भेजा जाएगा।

  • करियप्पा चौराहा: तेलीबाग/उतरेठिया अंडरपास की ओर यातायात बंद, वैकल्पिक मार्ग जेल हाउस व बाराबिरवा से।

  • रायबरेली रोड: लखनऊ की ओर आने वाला यातायात डायवर्ट कर बाबूखेड़ा, जुनाबगंज या कानपुर रोड से भेजा जाएगा।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading