11 जुलाई से क्षयरोग खोज अभियान शुरू

अंबेडकरनगर। जिले में क्षयरोग (टीबी) की रोकथाम और जड़ से समाप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस सघन क्षयरोग खोज अभियान में संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच उनके घर पर ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से की जाएगी, और रिपोर्ट सिर्फ एक मिनट में मिल जाएगी।

घर-घर होगी स्क्रीनिंग, मौके पर मिलेगी जांच सुविधा
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षयरोग से संबंधित जानकारी देंगे और जिनमें लक्षण दिखाई देंगे, उनका तुरंत पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच की जाएगी।

इस मशीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के माध्यम से सिर्फ एक मिनट में जांच रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर संभावित मरीजों को दवा और इलाज की सुविधा तुरंत शुरू की जाएगी।

जिले के हाई रिस्क क्षेत्रों पर विशेष फोकस
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में हाई रिस्क क्षेत्रों की भी पहचान की गई है, जहां रोगियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक पाई गई है। इन क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात कर मरीजों की त्वरित पहचान और इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

क्या हैं टीबी के सामान्य लक्षण?
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, रात में बुखार आना, बिना वजह वजन घटना, सीने में दर्द और थकावट जैसे लक्षण टीबी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना चाहिए।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading