लखनऊ में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से बेहोश होने की आशंका

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। शुरुआती आशंका है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दोनों मजदूर बेहोश हो गए, जिससे उनकी जान चली गई।

घटना माल थाना क्षेत्र के नवीपनाह गांव की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

पहले एक मजदूर उतरा, फिर दूसरा भी फंसा

जानकारी के अनुसार, मजदूर रिंकू सबसे पहले सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरा था। काफी देर तक उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दूसरा मजदूर राजेश उसे देखने के लिए टैंक में गया।

कुछ देर बाद जब दोनों की तरफ से कोई हलचल नहीं हुई तो मौके पर मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

पुलिस और ग्रामीणों ने बाहर निकाला

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में टैंक से बाहर निकाला।

दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जहरीली गैस से मौत की आशंका

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में टैंक के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button