बसपा ने आलापुर में भरी हुंकार

अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के नरियांव सेक्टर में सेक्टर और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

“गरीबों की पार्टी है बसपा”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूंजीपतियों की नहीं, बल्कि गरीबों और वंचित वर्ग की पार्टी है। उनका कहना था कि पार्टी किसी पूंजीपति से चंदा नहीं लेती, जबकि अन्य दल आर्थिक सहयोग के कारण प्रभाव में काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण महंगाई और आर्थिक असमानता बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उनके अनुसार डबल इंजन की सरकार महंगाई नियंत्रित करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में असफल रही है।

सपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने गरीबों को केवल आश्वासन दिया, लेकिन ठोस कार्य नहीं किए।

समाजवादी पार्टी को एक परिवार तक सीमित बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में परिवारवाद हावी है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग केवल वोट काटने का प्रयास करेंगे, जिनके पीछे अन्य दलों का समर्थन हो सकता है।

संगठन विस्तार पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button