जलालपुर में दो बहनें लापता, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

जलालपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से जेएनएम तृतीय वर्ष की एक छात्रा अपनी फुफेरी बहन के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छात्रा जलालपुर-नगपुर स्थित एक मेमोरियल हॉस्पिटल से जेएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह विद्यालय के पास एक मैरिज हॉल में किराए के कमरे में रहती थी। उसके साथ उसकी फुफेरी बहन भी रहती थी।

भाई ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 3 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे दोनों बहनें घर से विद्यालय के लिए निकली थीं। लेकिन देर रात तक न तो छात्रा अपने कमरे पर लौटी और न ही घर पहुंची। परिजनों ने दोनों बहनों की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम दोनों बहनों का पता लगाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button