जलालपुर में ड्रोन उड़ाने का मामला, दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

  • पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • हाल ही में रात में ड्रोन उड़ने की अफवाह से पहले ही था तनाव
  • सुरक्षा और निजता को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता

जलालपुर। जिले के अरई गांव में बुधवार को दिन में दो युवक ड्रोन उड़ाते हुए देखे गए, जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। कुछ दिन पहले रात में ड्रोन उड़ने की अफवाह के बीच इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस की मदद ली और ड्रोन ऑपरेट कर रहे युवकों को पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया। दोनों युवकों की पहचान आजमगढ़ जिले के अंकित कुमार और मोहित दुबे के रूप में हुई है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।

दिन में कम ऊंचाई पर उड़ाते देख ड्रोन का पीछा किया
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय अरई गांव में एक ड्रोन बहुत कम ऊंचाई पर उड़ता नजर आया। कुछ लोगों ने ड्रोन का पीछा करना शुरू किया तो पता चला कि ड्रोन को दो किलोमीटर से अधिक दूरी से ऑपरेट किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading