- रूस ने युद्ध के दौरान 21,000 यूक्रेनी बच्चों का किया अपहरण
- येल यूनिवर्सिटी रिसर्च में 8,400 बच्चों की पहचान हुई
- बच्चों को ब्रेनवॉश कर मिलिट्री स्कूलों में भेजा जा रहा है
कीव। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) का दावा है कि रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से 21,000 यूक्रेनी बच्चों का अपहरण किया है। इन बच्चों को गुप्त ठिकानों पर रखकर यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई के लिए ब्रेनवॉश किया जा रहा है।
येल यूनिवर्सिटी के रिसर्च ग्रुप के मुताबिक, पब्लिक डेटाबेस और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 8,400 से ज्यादा बच्चों की पहचान की गई है जिन्हें रूस जबरन ले गया। राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, अब तक कम से कम 11,000 बच्चों के नाम कन्फर्म हो चुके हैं।
150 लोकेशन की पहचान
SBU ने करीब 150 जगहों का पता लगाया है, जहां इन बच्चों को कैम्पों, कथित दत्तक परिवारों और मिलिट्री स्कूलों में रखा गया है। रूस अब तक सिर्फ 1,200 बच्चों को ही वापस भेज पाया है।
UN और ICC ने लिया संज्ञान
संयुक्त राष्ट्र ने इसे वॉर क्राइम करार दिया है। वहीं हेग स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘वॉर क्रिमिनल’ घोषित कर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अमेरिकी सीनेट ने भी शर्त रखी है कि किसी भी शांति समझौते से पहले सभी बच्चों की वापसी सुनिश्चित की जाए।






