यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की फोन पर लंबी बातचीत

  • भारत से शांति प्रयासों का समर्थन और रूस से तेल खरीद कम करने का आग्रह।
  • सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुलाकात की संभावना।
  • दोनों देशों के नेताओं ने यात्राओं पर विचार किया।

कीव/नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर विस्तृत बातचीत की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक कूटनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन पर रूसी हमलों के ताजा हालात से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से जापोरिझिया के बस स्टेशन पर हुए हमले का जिक्र किया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे। उनका कहना था कि रूस ने जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत से रूस पर प्रतिबंध लगाने और रूसी तेल के आयात को कम करने का आग्रह भी किया, ताकि मॉस्को की युद्ध क्षमता सीमित की जा सके। उन्होंने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पीएम मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात की इच्छा जताई। साथ ही, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों के दौरों पर भी विचार करने का फैसला किया।

जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि यूक्रेन का ‘दूसरा बंटवारा’ किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जंग का अंत केवल न्यायपूर्ण तरीके से और मजबूत सुरक्षा ढांचे के साथ होना चाहिए, न कि जमीन देकर।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में बैठक होने वाली है, जिसमें युद्ध समाप्ति पर बातचीत होगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त 2024 में यूक्रेन का ऐतिहासिक दौरा किया था। 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा का पहला अवसर था।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading