आउटर रिंग रोड पर अल्टो कार की टक्कर- एक की मौत, दो गंभीर घायल

  • आउटर रिंग रोड पर हादसा
  •  कार चालक की मौके पर मौत
  • दो व्यापारी गंभीर घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किसान पथ आउटर रिंग रोड पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब एक अल्टो कार अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई।

मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
हादसे में कार चला रहे रिजवान (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ यात्रा कर रहे शादाब (22) और जहीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सरोजिनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

 बनारस से उन्नाव जा रहे थे व्यापारी
बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा ने बताया कि तीनों व्यापारी बनारस के कछुआ चौमानी मोहल्ले के निवासी थे और सीमेंटेड गमले बनाने-बेचने का कार्य करते थे। शुक्रवार को वे अपने घर उन्नाव लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading