- ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने पाकिस्तानी ठिकानों पर कर दिया भारी हमला
- भारतीय सेना का सटीक प्रहार, पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकाने नष्ट
- भारतीय वायुसेना का सफल ऑपरेशन,चीन की मिसाइल को नष्ट किया
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी साझा की। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और 11 एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया।
पाकिस्तान ने आतंकवादियों का साथ दिया, हमें जवाब देना पड़ा
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, “यह दुखद है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके बाद हमें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके संरक्षकों से है, न कि पाकिस्तानी सेना से।”
उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के हथियार “समय पर खरे उतरे” और स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाश’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। *”हमने चीन की PL-15 मिसाइल और एक अन्य लंबी दूरी की मिसाइल को मार गिराया। इनके टुकड़े हमारे पास सुरक्षित हैं।”*
पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया था और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था। “पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था, इसलिए हमने निर्णायक कार्रवाई की।”
उन्होंने बताया कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी ड्रोन और यूएवी हमलों को विफल किया। “कुछ ड्रोन को कंधे से दागे जाने वाले मिसाइल सिस्टम से नष्ट किया गया।”
बीएसएफ की भूमिका की सराहना
लेफ्टिनेंट घई ने बीएसएफ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “महानिदेशक से लेकर सीमा पर तैनात आखिरी जवान तक सभी ने बहादुरी से योगदान दिया।”








