आगरा कलेक्ट्रेट में व्हीलचेयर पर पहुंचा दिव्यांग युवक

बोला- ‘सिस्टम ने मुझे कॉकरोच बना दिया’

  • ट्राई साइकिल पर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग युवक ने सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप
  • मेडिकल रिपोर्ट और शिकायतों की लड़ी लगाकर जताई स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी
  • ऑपरेशन के बाद दोनों पैर हुए बेकार, एक साल से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

आगरा। आगरा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। दो युवक ट्राई साइकिल पर मेडिकल रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी लड़ी लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनमें से एक दिव्यांग युवक ने अपनी व्हीलचेयर पर ‘मैं हूं कॉकरोच’ का पोस्टर लगा रखा था। युवक का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और सिस्टम की लापरवाही के कारण वह पिछले एक साल से न्याय के लिए भटक रहा है।

मिढ़ाकुर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह पहले कमर्शियल वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका आरोप है कि मिढ़ाकुर स्थित एक निजी स्कूल संचालक ने उनसे जबरन मजदूरी कराई। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गए और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई।

जोगेंद्र के मुताबिक, स्कूल संचालक के कहने पर उन्हें खेरिया मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद उनके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया और वह हमेशा के लिए व्हीलचेयर पर आ गए।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी, लेकिन सीएमओ कार्यालय ने बिना शारीरिक जांच किए ही डाक के जरिए रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि जोगेंद्र पहले से लकवाग्रस्त थे और अपने घर पर गिरकर घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button