लखनऊ में युवा कांग्रेस का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ अनोखा विरोध

  • युवा कांग्रेस ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया
  • लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री की तस्वीर वाला डोरमेट बिछाया गया
  • रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को रोकने को लेकर विरोध तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक से पहले युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने योगी सरकार के मंत्री व रायबरेली के नेता दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया। सभागार के गेट पर मंत्री की तस्वीर वाला डोरमेट बिछाया गया, जिस पर फूल अर्पित कर कांग्रेस पदाधिकारी बैठक में पहुंचे।

रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को रोकने और दिशा बैठक में हुई तीखी नोकझोंक के विरोध में युवा कांग्रेस पदाधिकारी मंत्री पर नाराज़ दिखाई दिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंत्री बार-बार पार्टियाँ बदलकर नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी दिनेश प्रताप सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता के भूखे हैं और समय-समय पर दल बदलते रहे हैं।

राहुल गांधी हाल ही में रायबरेली दौरे पर पहुंचे थे। दिल्ली से फ्लाइट लेकर लखनऊ आने के बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली गए। रास्ते में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने धरना देकर विरोध जताया और ‘राहुल वापस जाओ’ के नारे लगाए।

दरअसल, राहुल गांधी ने रायबरेली में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक के दौरान भी राहुल और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के दौरान मंत्री ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

Related Posts

17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों के…

Continue reading
लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading