यूपी बजट 2026-27: अंबेडकरनगर में विकास को नई रफ्तार

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। बजट में 1.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत परिरव्यय प्रस्तावित है। राज्य स्तर पर घोषित योजनाओं और बढ़े हुए आवंटन का सीधा असर अंबेडकरनगर जैसे जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार पर पड़ने की उम्मीद है।

प्राथमिक शिक्षा के लिए 80,997 करोड़, ऊर्जा विभाग को 65,926 करोड़, गृह विभाग को 44,145 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 33,740 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे जिले में स्कूल भवनों के उन्नयन, सड़कों की मरम्मत व निर्माण, विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को बल मिलने की संभावना है।

शिक्षा और युवाओं के लिए बड़ा पैकेज

माध्यमिक शिक्षा के लिए 22,167 करोड़ और उच्च शिक्षा के लिए 6,195 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। छात्राओं को स्कूटी वितरण के लिए 400 करोड़ तथा फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए 2,374 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा-सशक्तिकरण योजना के तहत अब तक लाखों टैबलेट-स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित 163 केंद्रों पर 23,000 से अधिक युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। अंबेडकरनगर के युवाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है। कौशल विकास मिशन के जरिए प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ाव बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts

जहांगीरगंज सीएचसी में वसूली के आरोप, जांच में देरी से बढ़ा असंतोष

अंबेडकरनगर: तहसील आलापुर के जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार पर निजी अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली…

Continue reading
मंशापुर में नई सड़क पर अव्यवस्था, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

अंबेडकरनगर: मंशापुर क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पाती से करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क पर निर्माण कार्य के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *